Search

 
 
 

कोडरमा : शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

 
Koderma : जिले में त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया. शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में आकर्षक ताजिया व निशान के साथ लोग कर्बला पहुंचे. इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में मौजूद लोग विभिन्न अखाड़ों के साथ विभिन्न प्रकार का खेल का प्रदर्शन करते हुये या अली या हुसैन के नारे लगाते हुये समाहरणालय स्थित कर्बला पहुंच फातिहा पढ़े और मुल्क की तरक्की, खुशहाली की दुआ मांगी. कर्बला में मेले सा माहौल दिखा. यहां पहुंचे बच्चों के चेहरे खिल उठे. वहीं जुलूस का नेतृत्व अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसधारी जहीर हुसैन अंसारी, अब्दुल खैर, मो. नबीउल्लाह, निजामुद्दीन, अनवर अंसारी, मो. बबलू, मो. एहतेशाम, इम्तियाज अंसारी, अब्दुलराउफ अंसारी आदि करते दिखे. ताजिया अखाड़ा के साथ जुलूस जलवाबाद, नगरखारा, बहेरवाटांड़, पांडेडीह दर्जिचक से कोडरमा बाजार होते हुये कर्बला पहुंचा. उल्लेखनीय है कि मुहर्रम का पर्व इमाम हुसैन के कर्बला के मैदान में हक और बातिल की खातिर कुर्बानी और उनकी शहादत को याद कर मनाया जाता है. इमाम हुसैन (हक) की तरफ मात्र 72 जानशीन थे, वहीं दूसरी ओर लाखों की संख्या में यज़ीदी फ़ौज. इमाम हुसैन शहीद तो हुये पर इस्लाम हक़ की जीत हुई. कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद, कोडरमा बाज़ार, कर्बला आदि जगहों पर जुलूस के दौरान प्रशासन मुस्तैद दिखी. वहीं थाना प्रभारी द्वारिका राम क्षेत्र का भ्रमण करते दिखे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-65.jpg"

alt="कोडरमा : शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-64.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-60.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-54.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुहर्रम त्यौहार को लेकर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीसी मेघा भारद्वाज और एसपी कुमार गौरव ने विभिन्न स्थलों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जयनगर स्थित इमामबाड़ा, पिपचों, बगड़ो, डोमचांच बाजार होते हुए जलवाबाद का भ्रमण किया. इस दौरान मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से बातचीत करते हुए आला अधिकारियों ने भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील की. मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने डीसी व एसपी का स्वागत करते हुए मुहर्रम जुलूस के लिए की जा रही तैयारी एवं मार्ग की जानकारी दी. डीसी-एसपी ने जुलूस के लिए निर्धारित रूट का जायजा लिया. जयनगर स्थित इमामबाड़ा होते हुए बगड़ो पहुंची. डीसी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं. किसी भी तरह की समस्या और कठिनाई होने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें. उन्होंने सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को त्यौहार के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/big-accident-in-bermo-during-muharram-procession-4-died-due-to-contact-with-high-tension-wire-6-serious/">बेरमो

: मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार में ताजिया सटने से चार की मौत, 6 गंभीर
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही