Search

 
 
 

कोडरमा: दो पंचायतों के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, वोटर परेशान

 
Koderma: मतदाताओं के नाम एक पंचायत में होना चाहिए. लेकिन यहां वोटरों के नाम दो पंचायतों में है. इससे वोटर परेशान हैं. मामला कोडरमा जिला मुख्यालय और झुमरीतिलैया के बीच स्थित चाराडीह पंचायत का है. चाराडीह मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है. चाराडीह पंचायत और झुमरी पंचायत के वोटर लिस्ट में लगभग 100 से ज्यादा लोगों के नाम दोनों पंचायतों में है. इससे वोटरों के सामने असमंजस की स्थिति है. इसे भी पढ़ें-   जापान">https://lagatar.in/modi-said-in-japan-i-do-not-have-butter-i-have-the-habit-of-drawing-a-line-on-a-stone/">जापान

में मोदी बोले- मुझे मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने की आदत 
वोटर वोट देने को लेकर परेशान हैं. ग्रामीणों ने कहा कि हम सबों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है, कि हमें वोट कहां देना है. दोनों पंचायतों में एक ही मतदाताओं के नाम हैं. ऐसे में फर्जी वोट की काफी संभावना है. यह कानूनी रूप से भी गलत है. इसमें जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए था. जल्द से जल्द इसे सुधारना चाहिए था, ताकि फर्जी वोट ना पड़े. जबकि अगला पंचायत चुनाव 27 मई को है. इसे लेकर मतदाता परेशान हैं. इसे भी पढ़ें- क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही