Search

 
 
 

कोडरमा : राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन, डीसी ने दिलाई शपथ

 
Koderma :मिशन सक्षम आंगनबाडी और पोषण 2.0 के तहत एक सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत कोडरमा में जिला/प्रखण्ड /पंचायत एवं आंगनबाडी केन्द्र स्तर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. मंगलवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय परिसर में जिला के सभी पदाधिकारी और कर्मियों को पोषण शपथ दिलाई. साथ ही उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त ऋतुराज और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर पोषण रथ को रवाना किया. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-minor-girl-missing-for-9-days-found-youth-accused-of-abducting-arrested/">कोडरमा

: 9 दिन से लापता नाबालिग लड़की बरामद, भगाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

बच्चों को कुपोषित होने से बचाने पर जोर

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह पोषण रथ जिला के सभी प्रखंडों, गांवों में जा कर पोषण के महत्त्व के बारे में बतायेगा. जिला से कुपोषण मिटाने का संदेश दिया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान सही पोषण, देश रोशन... सिग्नेचर कैम्प की शुरुआत उपायुक्त द्वारा किया गया. राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य उदेश्य 0-6 साल तक के बच्चों को कुपोषित होने से बचाना, गर्भवती, धात्री माताओं एवं किशोरियो को एनिमिया से बचाव हेतु उपाय करना, 6 माह तक के शिशुओं को केवल माता का स्तानपान हेतु आमजनों एवं धात्री माताओं को प्रेरित करना और देश को कुपोषण के चक्र से बाहर निकाल सुपोषण की दिशा मे अग्रसर करना मुख्य उद्देशय है. इसे भी पढ़ें :जनता">https://lagatar.in/girl-students-reached-janata-darbar-with-complaint-said-anganwadi-maid-wants-to-ask-for-bribe/">जनता

दरबार में शिकायत लेकर पहुंची छात्राएं, कहा- आंगनबाड़ी सेविका मांगनी है घूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही