Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुईं नीरा यादव, विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

Koderma :  कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विधायक डॉ नीरा यादव शामिल हुईं. इस मौके पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से प्रशांत व सिमरन रहे. वहीं दूसरा स्थान कक्षा नवम की छात्रा तुलसी कुमार को मिला. तीसरा स्थान संयुक्त रूप से मुस्कान तथा रिमझिम कुमारी को मिला. इस मौके पर मंचासीन अधिकारियों का परिचय प्रभारी आचार्य मनोज कुमार सिंह ने कराया. इसे भी पढ़ें:किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-union-minister-arjun-munda-trying-to-get-keonjhar-seat-in-bjps-hands/">किरीबुरू

: क्योंझर सीट को भाजपा की झोली में डालने के प्रयास में लगे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

पीएम मोदी की प्रशंसा

मौके पर प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा के भय को निकालना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे बच्चों को नई ऊर्जा देगा. वहीं विधायक सह मुख्य अतिथि डॉ नीरा यादव ने छात्रों से तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने की बात कही. उन्होंने कई उदाहरणों द्वारा अंदर छिपी दुर्बलता को निकालने का प्रयास किया. वहीं मौके पर उपस्थित सचिव अनुराग सिंह ने भी छात्रों को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. धन्यवाद ज्ञापन व मंच संचालन आचार्य प्रदीप कुमार ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/nnn-2-4.jpg"

alt="" width="500" height="600" /> इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-the-longest-river-cruise-mv-ganga-vilas-reached-sahibganj/">साहिबगंज

: सबसे लंबी नदी क्रूज एमवी गंगा विलास पहुंचा साहिबगंज

ये रहे मौजूद

इस मौके पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल कुमार, समाजसेवी विजय शुक्ला, आचार्य रामानुज पांडे, डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार, सुनील कुमार, बिरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा, विजय तिवारी, पवन शर्मा, संजय महतो, दीपक कुमार विश्वकर्मा, संजय सिंह, अजय झा, चंद्रशेखर कुमार, प्रणव प्रभास, प्रभात सौरव, बिपिन कुमार डे, टिंकू कुमार, उमाशंकर कुमार, श्वेता श्रीवास्तव,रानी प्रसाद ,शर्मिष्ठा साहा, सोनी कुमारी, रिमझिम कुमारी, गीतांजलि शर्मा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही