Search

 
 
 

कोडरमा: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, नर्स हिरासत में

 
Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र के पानी टंकी रोड मुक्तिधाम के समीप एक मकान में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई. इसके बाद हंगामा होने लगा,. इसकी सूचना मिलने पर तिलैया थाना के इंचार्ज सोनी प्रताप दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने प्रसव कराने वाली नर्स को हिरासत में ले लिया है.

क्या है मामला ?

बता दें कि चंदवारा थाना क्षेत्र के भोंडो निवासी देवनंदन कुमार पत्नी बबीता देवी का प्रसव कराने के लिए मंगलवार की रात करीब 2 बजे सहिया के साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. इस दौरान सदर अस्पताल में उचित इलाज नहीं होने के बाद उन्होंने अपने दोस्त की सलाह पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही अपनी पत्नी को लेकर सुबह करीब 4 बजे पानी टंकी रोड स्थित नर्स शकुंतला देवी के मकान पर पहुंचे. शकुंतला देवी ने 18 हज़ार रुपये में सुरक्षित नॉर्मल प्रसव कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद शकुंतला देवी ने प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को दर्द से संबंधित एक इंजेक्शन उसके पति के सामने दिया. मृत बच्चे का जन्म होने एवं प्रसूता की स्थिति गंभीर होने पर शकुंतला देवी का सहयोगी विनोद कुमार घर की छत से कूद कर फरार हो गया. इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तिलैया पुलिस ने शकुंतला देवी को हिरासत में ले लिया. वहीं महिला के परिजन ने प्रसूता को बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है. इसे भी पढ़ें-मिशन">https://lagatar.in/mission-santhal-bjp-can-make-many-reshuffles-this-time-on-weak-assembly-seats/">मिशन

संथाल: कमजोर विधानसभा सीटों पर इस बार कई फेरबदल कर सकती है भाजपा

 सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल

महिला के पति देवनंदन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 2 बजे जब वह प्रसव पीड़ा से तड़प रही अपनी पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. लेकिन वहां कोई चिकित्सक नहीं मिला. सदर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान सो रहे नर्सों को जगाकर जब पत्नी की स्थिति बताया तो नर्सों ने उन्हें कहा कि अभी प्रसव में देर है. जिसके बाद प्रसव पीड़ा से तड़प रही पत्नी को लेकर वह दोस्त की सलाह पर शकुंतला देवी के पास पहुंचे थे.

आरोपी नर्स की सफाई

वहीं आरोपी महिला शकुंतला देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 4 बजे महिला के परिजनों ने प्रसव को लेकर कॉल किया था. इस पर आरोपी महिला ने कहा कि ठीक है लेकर आइए मैं प्रयास करती हूँ. शकुंतला देवी ने बताया कि प्रसव से पहले उन्होंने महिला को 2 इंजेक्शन लगाया. इसके बाद मृत बच्चे का जन्म हुआ. इसे भी पढ़ें-लेक्चरर">https://lagatar.in/no-rule-to-give-points-on-the-basis-of-naac-grading-in-lecturer-appointment-suraj-kumar/">लेक्चरर

नियुक्ति में नैक ग्रेडिंग के आधार पर प्वाइंट देने का अभी कोई नियम नहीं : सूरज कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही