Search

Kodrema News: तिलैया डैम में डूबने से बिहार के इंजीनियर की मौत, दोस्तों के साथ घूमने आया था

Koderma : कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित तिलैया डैम में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में बिहार के एक इंजीनियर युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 32 वर्षीय अविनाश शर्मा के रूप में हुई है, जो बिहार के बोधगया के रहने वाले थे और पेशे से इंजीनियर थे.
 
जानकारी के अनुसार अविनाश शर्मा अपने छह दोस्तों के साथ तिलैया डैम घूमने आए थे. घूमने के दौरान वह अपने दो दोस्तों के साथ डैम के सलोनी क्षेत्र के पास बराकर नदी में नहाने उतरे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए. देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही उनके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस को जानकारी दी. सूचना पर तिलैया डैम ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई.

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अविनाश शर्मा का शव पानी से बाहर निकाला. घटना के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई, वहीं सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही