Search

 
 
 

Koderma News : दो दिन बाद भी नहीं मिला जहानाबाद के सागर का सुराग, पटना से पहुंची NDRF टीम

Koderma News : जानकारी के अनुसार, सागर अपने शिक्षक के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर कोडरमा आया था. वृंदाहा झरने में नहाने के दौरान तेज बहाव में वह डूब गया. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू की गई. लेकिन गहरे पानी और तेज बहाव के कारण खोज अभियान में परेशानी आ रही है.
 
S

Koderma News :  तिलैया थाना क्षेत्र के वृंदाहा झरने में नहाने के दौरान डूबे छात्र व जहानाबाद (बिहार) निवासी सागर कुमार का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सागर तेज बहाव वाले पानी में डूब गया था. घटना के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं. लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है.

 

पटना से पहुंची NDRF टीम 

जानकारी के अनुसार, सागर अपने शिक्षक के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर कोडरमा आया था. वृंदाहा झरने में नहाने के दौरान तेज बहाव में वह डूब गया. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश शुरू की गई. लेकिन गहरे पानी और तेज बहाव के कारण खोज अभियान में परेशानी आ रही है.

 

शुक्रवार सुबह पटना से NDRF की टीम पहुंची है, जिसके बाद बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. (कोडरमा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

बेटे के लौटने की उम्मीद में परिवार

सागर के लापता होने के बाद से उसके परिवार में मातम का माहौल है. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. दो बेटों में बड़े सागर के लापता होने से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पिता राजेश दास अब भी इस उम्मीद में है कि उनका बेटा सकुशल वापस लौट आएगा.

 

पिता ने पहले घूमने जाने से किया था मना

सागर के पिता राजेश दास ने बताया कि 8 सितंबर को सागर ने घूमने जाने की इच्छा जताई थी. उन्होंने पहले उसे जाने से मना कर दिया था. हालांकि, सागर के लगातार आग्रह के बाद उन्होंने कोचिंग संचालक राजेश केशरी से बात की.

 

कोचिंग संचालक ने बताया था कि सभी बच्चे ट्रिप पर जा रहे हैं और गया के आसपास के इलाकों में घूमकर शाम तक लौट आएंगे. इसके बाद सागर को जाने की अनुमति दी गई थी. लेकिन किसे पता था कि यह सफर परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही