Search

 
 
 

Koderma News: सड़क हादसे में घायल पुलिस जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

तिलैया डैम थाना क्षेत्र के बड़कीधमराय गांव निवासी पुलिस जवान नरेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. नरेश कुमार हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित थे. कुछ दिन पहले धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में ट्रेलर की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
 
कोडरमा जिले की खबरें

Koderma: तिलैया डैम थाना क्षेत्र के बड़कीधमराय गांव निवासी पुलिस जवान नरेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. नरेश कुमार हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में पदस्थापित थे. कुछ दिन पहले धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में ट्रेलर की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान वे कोमा में चले गए थे. शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इसी हादसे में एक अन्य पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी.

 

नरेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके गांव में मातम पसर गया. शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस विभाग के जवान पहुंचे. स्थानीय लोगों ने नरेश कुमार को कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार पुलिसकर्मी बताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही