Search

 
 
 

कोडरमा की खबरें-  सुभाष मुंडा की हत्या पर विरोध और रोटरी क्लब ने किया 150 पौधों का वितरण

 
Koderma : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य कमिटी सदस्य युवा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के खिलाफ और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोडरमा गांधी चौक पर वामदलों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. बताते चलें कि अज्ञात अपराधियों ने रांची के दलादली चौक पर स्थित कार्यालय में सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सीपीएम नेता रमेश प्रजापति ने किया. प्रदर्शन को सीपीआई के जिला मंत्री प्रकाश रजक, माले के जिला सचिव राजेन्द्र मेहता, सीटू नेता प्रेम प्रकाश, नौजवान भारत सभा के उदय द्विवेदी ने मुख्य रूप से संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था फेल हो गई है. आम जनता तो छोड़ दिजिए, जनता के प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है. सुभाष मुंडा सीपीएम प्रत्याशी के रूप में हटिया विधानसभा से दो बार और हाल ही में मांडर विधानसभा के लिए हुए हुए उप चुनाव में सीपीएम के सशक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे. रातू - नगड़ी इलाके के लोकप्रिय और संघर्षशील युवा संगठनकर्ता थे. जो डीवाईएफआई और आदिवासी अधिकार मंच के बैनर तले आदिवासियो और अन्य गरीबों के हक और अधिकार की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहते थे. ----------------

रोटरी क्लब ने 150 पौधों का किया वितरण

Koderma: झुमरीतिलैया रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के द्वारा सी एच स्कूल ग्राउंड में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर 150 फलदार पौधों का वितरण दूरदराज गांव से आए खिलाड़ियों के बीच किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने लोगों के बीच पौधे का वितरण किया. इस कार्यक्रम के परियोजना निदेशक संदीप सिन्हा की देखरेख में यह कार्यक्रम हुआ. सीएच मैदान में प्रतिदिन सेना की भर्ती के लिए शारीरिक अभ्यास के लिए आने वाले छात्र-छात्राएं फुटबॉल क्रिकेट के खिलाड़ी ने मुख्य रूप से यह पौधा लिया, साथ ही यह शपथ लिया की प्रकृति की रक्षा में अपना योगदान देंगे. मुख्य अतिथि निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि जिले में प्रकृति के संरक्षण मे रोटरी कोडरमा प्रयत्नशील है और अपना पूर्ण योगदान दे रही है. पेड़ों की कटाई का रुकना अति आवश्यक है जीवन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पूरे विश्व का हरा भरा होना आवश्यक है. रोटेरियन अमित कुमार,रोटेरियन संदीप सिन्हा, संजीव अग्रवाल ने भी मौजूद लोगों को अपने संबोधन से जागरूक किया. इस मौके पर शिक्षक नारायण सिंह, सुनील बड़गवे, संजय तर्वे, सोनू कुमार सुभाष कुमार आदि लोगों ने भी मौजूद खिलाड़ियों के बीच पौधों का वितरण किया. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/jharkhands-law-and-order-situation-in-hemant-government-is-appalling-pratul-shahdev/">हेमंत

सरकार में झारखंड की कानून-व्यवस्था की स्थिति भयावह : प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही