Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा की खबरें- RJD जिला कार्यकारिणी की बैठक और काली महिला मंडल का होली उत्सव

Advertisement
Advertisement

RJD जिला कार्यकारिणीकी बैठक, लोस चुनाव की तैयारियों पर मंथन

Koderma: राष्ट्रीय जनता दल, कोडरमा जिला कार्यकारिणी की बैठक झुमरीतिलैया में विशुनपुर रोड स्थित राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव आवास कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने की, जबकि संचालन घनश्याम तुरी ने किया. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों को लेकर चर्चा किया गया. साथ ही कोडरमा की राजनीतिक हालात पर विशेष चर्चा की गई. जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा के पास उपलब्धि गिनाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है. ढिबरा-पत्थर व्यवसाय बदहाल है. इस मुद्दे पर कोडरमा की आवाज कभी भी संसद में नहीं गूंजी. राज्य सरकार ने ढिबरा नीति लागू किया,लेकिन भाजपा के इशारे पर लिथियम के नाम पर ढिबरा पर ग्रहण लगा दिया गया. जिससे लाखों ढिबरा मजदूर बेरोजगार और बदहाल हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद सबसे ज्यादा भाजपा सत्ता में रही,लेकिन कोडरमा में विकास कोसों दूर है.कोडरमा से केंद्र सरकार में मंत्री रहने के बाबजूद रोजगार बढ़ाने वाला, स्वास्थ्य-शिक्षा सेवा और केंद्रीय संस्थान का एक ईंट तक नही लगा और ना ही कोई संस्थान/उद्योग लग पाया. भाजपा की नाकामियों का फेहरिस्त लंबी है, 2018 में पीएम मोदी ने कोडरमा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था,लेकिन 6 सालों बाद भी मेडिकल कॉलेज नहीं बन पाया. कोडरमा में जनसरोकार से जुड़ी और भविष्य निर्माण के लिए कोई भी नीति 5 सालों में नही बन पाई. प्रदेश महासचिव डॉ जावेद अख्तर ने संबोधित करते हुए कहा कि कोडरमा में राजद हर बूथ पर भाजपा के अवसरवादी,ध्रुवीकरण और पूँजीवाद परस्त राजनीति को परास्त करेगी. उन्होंने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनता बदलाव के पक्ष में गोलबंद हो रही है. राजद नेता अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा की साजिश को जनता बखूबी समझ रही है. इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के जरिये चंदा लेकर अपने कॉरपोरेट मित्रो को फायदा पहुंचाने वाली भाजपा सरकार जनता के सामने बे-नकाब हो गयी है. लोकतंत्र और संविधान को कुचलने की कोशिश का नतीजा है कि विपक्षी नेताओं को ED की छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा. उन्होंने कहा कि कोडरमा में सुभाष प्रसाद यादव ने राजद की जमीन और जनाधार दोनों बढ़ा दी.लेकिन सुभाष प्रसाद यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा की नींद उड़ गई थी. कोडरमा में भाजपा की हार सुनिश्चित है.उन्होंने कहा कि गांव-गांव में लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय के नारे को बुलंद करने वाले जनता ने भाजपा की बग़ावत शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि देश की ताकतवर भाजपा को कोडरमा में राजद से इतना ख़ौफ़ है कि षड्यंत्र रचकर फर्जी केस करना पड़ रहा है. बैठक को युवा जिला अध्यक्ष मनोज रजक राजकुमार यादव,सरफराज नवाज, दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय दास, रामबचन यादव,महेंद्र यादव, चरणजीत सिंह,विजय यादव, शंकर दयाल यादव, रघुनाथ दास,मो मुबारक समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने संबोधित किया. मौके पर बिनोद साव, अमित कुमार, अनिल सिंह, बहादुर प्रसाद यादव, गीता देवी, शीला देवी, निरपत यादव, जागेश्वर दास, मो यूसुफ, लक्ष्मी देवी, गुंजा देवी, डिम्पी देवी, बबिता देवी, मो शहाब खान, इमरान खान, जमील मियां, गोविंद यादव, कुलदीप यादव, पूजा कुमारी, अन्नपूर्णा देवी,रेखा देवी, गोपाल पासवान, महेश दास, डीके मेहता आदि मौजूद थे. --------- [caption id="attachment_861665" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/1-63.jpg"

alt="" width="1600" height="721" /> काली महिला मंडल का होली उत्सव सह भजन कार्यक्रम का समापन[/caption]

काली महिला मंडल का होली उत्सव सह भजन कार्यक्रम का समापन

Koderma: नगर के धार्मिक संगठन श्री काली महिला मंडल ने सामांतो काली मंदिर में होली उत्सव मनाया. इस दौरान महिलाएं पीली साड़ियों में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं. कार्यक्रम के दौरान कृष्णा राधा की झांकी आकर्षण का केंद्र बिदु रही. इसमें कृष्णा की भूमिका में पुनम बर्णवाल तथा राधा की भूमिका में मीना पांडेय शामिल हुईं. कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. काली महिला मंडल की सरोजनी देवी ने कहा कि होली उमंग और प्रेम का पर्व है. समिति द्वारा प्रतिवर्ष होली उत्सव मनाया जाता है. इस अवसर पर पुनम सेठ के द्वारा सांवरिया ले चल परली पार जहॉ बिराजे राधारानी अलबेली सरकार ... सरोजनी देपी ने निकले अवध की ओर होली खेले राम लाल.. सुनीता लाल ने होली आयी रे कन्हाई ...., मीना पांडेय ने तु काली है कल्याणी है.. डॉ बी रानी  ने संवाली सुरत पर दिल दिवाना .... वीणा सिंह ने होली आई रे कन्हाई रंग बरसे......जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में गोता लगाने का मौका दिया. कार्यक्रम के समापन पर पुआ, बालुशाही एवं पुड़ी सवा मणि का भोग लगाकर श्रद्धालु भक्त में वितरण किया गया. मौके पर जसवीर कालरा, प्रतिमा सिंह,मुन्नी वर्णवाल,पुष्पा सिंह, पुनम वर्णवाल,फुलकुमारी भारती, आशा मोदी,किरण देवी,मंजु देवी, ज्योति जायसवाल,इंन्दु यादव,सोनी जायसवाल,मालती देवी,रेखा यादव, अनिता वर्णवाल,रेखा देवी,सीमा मोदी,प्रमिला बर्णवाल,नीलम मिश्रा,पंडित अरिंदम बनर्जी,केदार पांडेय के साथ कई बच्चे और युवतियां शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही