Search

 
 
 

कोडरमा : उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की बैठक, संगठन को आगे बढाने पर चर्चा

 
Koderma :  उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की एक बैठक डोमचांच प्रक्षेत्र के सांस्कृतिक भवन में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने की. अध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह एवं महासचिव राम लखन सिंह सहित विभिन्न प्रक्षेत्र के अतिथियों द्वारा झंडोत्तोलन कर एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि क्षत्रियों का दायित्व समाज के सभी वर्गों के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए स्वस्थ समाज का निर्माण करना है. उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढाने में समाज के युवाओं एवं महिलाओं को पहल करने की जरुरत है. इसके लिए युवाओं एवं महिलाओं को आगे बढ़कर समाज को नई दिशा देने में सक्रिय सहयोग देना आवश्यक है. बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव रामलखन सिंह ने कहा कि क्षत्रियों का कार्य समाज के सभी वर्ग के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है. इस दायित्व को पूरा करने के लिए क्षत्रिय युवा आगे आयें. कार्यक्रम को सफल बनाने में सागर सिंह, संजय सिंह धरावी, अजय कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राज शेखर सिंह, उमा शंकर सिंह, अनुज सिंह, मनोज सिंह, अभय सिंह, धवल सिंह, हिरेन्द्र सिंह, अरबिंद  सिंह, शिव शंकर सिंह, गोपाल सिंह, राम बालक सिंह, ललन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संजीव सिंह, सोनू सिंह, विजय सिंह, प्रेम सिंह, मंटू सिंह, श्याम सिंह, सहित तेतरियाडीह, कालीमंडा, मंझलीटांड, पचगावा, मधुबन, शिवसागर, सहित अन्य स्थानों के क्षत्रियों का सक्रिय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें– [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही