Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : आवासीय परिसर में व्यावसायिक उपयोग पर नोटिस जारी

Koderma :  झुमरीतिलैया नगर परिषद ने शहर के राजगढ़िया रोड, रांची-पटना रोड, अड्डी बंगला रोड पर आवासीय परिसर के व्यावसायिक उपयोग को लेकर अभियान चलाया. इस दौरान आवासीय परिसर में व्यावसायिक उपयोग के आरोप में 34 लोगों को नोटिस जारी किया गया. नगर परिषद अधिकारियों ने किसी भी भवन के गैर आवासीय या व्यावसायिक उपयोग को लेकर झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 455 के तहत अनुज्ञप्ति प्राप्त करना अनिवार्य बताया गया. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-district-election-officer-cum-deputy-commissioner-reviewed-preparations-for-nomination/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नामांकन की तैयारियों का लिया जायजा

7 दिनों के भीतर फार्म भरने की नोटिस

नगर प्रशासक विनीत कुमार ने बताया कि इस दौरान 34 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया है. सभी को अगले सात दिनों के भीतर फार्म भरने का समय दिया गया है.नोटिस में कहा गया कि झारखंड म्युनिसपैलिटी ट्रेड लाइसेंस रेगुलेशन 2017 की विभिन्न धाराओं के तहत व्यावसायिक परिसर, दुकान, भवन को तत्काल सील करते हुए 25 हजार रुपये तक जुर्माना और छह माह तक कारावास अथवा दोनों सजा दी जा सकती है. नगर प्रशासक ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस में 100 स्क्वायर फीट तक 300 रुपये सालाना, 101 से 500 स्क्वायर फीट तक 500, 501 से 1000 स्क्वायर फीट तक 15 सौ, 1001 से ऊपर 25 सौ रुपये सालाना जमा करना होगा. अभियान में प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, सीटी मैनेजर प्रशांत भारतीय और सतीश कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-will-agitate-for-the-demand-of-construction-of-dilapidated-road-from-kotgarh-to-jeteya-badapaseya/">किरीबुरू

: कोटगढ़ से जेटेया, बड़ापासेया की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण करेंगे आंदोलन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही