Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया NSS स्थापना दिवस

Koderma :  ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रारंभ लक्ष्य गीत के साथ हुआ. कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया तत्पश्चात स्वयंसेविका श्रुति ने गायन प्रस्तुति की. कार्यक्रम में पीपीटी के माध्यम से प्रियंका रानी ने एनएसएस की इतिहास पर विशेष जानकारी प्रस्तुत की. कल्पना सिंह द्वारा NSS के उद्देश्यों की जानकारी एवं शिविरों की जानकारी प्रदान की. कार्यक्रम में अनुपम कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, एवं मनशीका जैन के द्वारा नृत्य प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम में दयानंद एवं सुहानी राय द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम स्थान विनोवा भावे ने, द्वितीय स्थान सुभाष चंद्र बोस, तृतीय स्थान भगत सिंह ने प्राप्त किया. स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ॰ संजीता कुमारी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया. सात दिवसीय विशेष शिविर में पोषण माह के अंतर्गत स्वयंसेविका कल्पना सिंह एवं संजू कुमारी ने ग्रामीणों को पौष्टिक आहार एवं संतुलित आहार की जानकारी प्रदान की. स्वयंसेवकों द्वारा खिचड़ी बनाई गई, जिसे स्वयंसेवकों ने स्वयं खाया एवं ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया. ग्रामीणों को फल एवं मिष्ठान का वितरण भी किया गया. शिविर में ग्रामीणों को स्वयंसेवकों द्वारा सॉफ्ट स्किल्स अंतर्गत विभिन्न कार्य करवाए गए. इस अवसर पर हिमांशु कुमार, संजीव कुमार, रूपा कुमारी, रुखसार फातिमा, जागृति कुमारी, गीता कुशवाह, अनुपम कुमार सिंह, करुणा, सुधीर कुमार, प्रशांत कुमार, कालीचरण, निशा किस्कू, श्वेता कुमारी, दिव्या कुमारी उपस्थित थे. संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा की देख-रेख में सम्पन्न किया गया. इसे भी पढ़ें–साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-details-of-actions-given-in-the-meeting-of-the-mining-task-force/">साहिबगंज

: खनन टास्क फोर्स की बैठक में कार्रवाईयों का दिया गया ब्योरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही