Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

Koderma:  ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और स्वीप के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय के स्वीप ब्रांड एम्बेसडर मो. सम्मीउल्ला ने सभी प्रशिक्षुओं एवं महाविद्यालय सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आग्रह किया. मौके पर उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं एवं महाविद्यालय के सदस्यों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है. हमें दृढ़ संकल्पित होकर आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. इस संबंध में जागरुकता लाने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें-रांचीः28">https://lagatar.in/ranchi-special-arrangements-for-28-thousand-85-and-23-thousand-disabled-voters-this-work-will-have-to-be-done/">रांचीः28

हजार बुजुर्ग और 23 हजार दिव्यांग मतदाताओं के लिए खास व्यवस्था, करना होगा ये काम

मतदाता पहचान पत्र बनाने पर जोर

मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने पर जोर दिया. साथ ही मतदान जागरूकता कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराया. मौके पर बीएड प्रशिक्षु दीपा कुमारी, मनीषा, चांदनी कुमारी, सीमा जोजो, पूजा कुमारी, अंगूरी खातून, रिंकी कुमारी, निशा प्रिया, प्रिया कुमारी, रीता कुमारी, उमा कुमारी, मुरली यादव, अजीत यादव, राहुल कुमार मोदी, नितेश कुमार सेठ, राहुल कुमार, निरंजन कुमार, गोपाल कुमार दास, लक्ष्मण कुमार, बैजनाथ महतो, मीनल कुमारी, शीतल मोदी, नूतन कुमारी, सुधा रानी, प्रियंका कुमारी, रेणु कुमारी, पूनम कुमारी, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीष कुमार पासवान, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, अनिल कुमार दास, मनीष सिन्हा, डॉ. पूजा, स्वर्ण सिंह, दिलीप यादव, बीरेंद्र यादव एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारी सुचित कुमार, रोहित कुमार, चुन्नु कुमार, दीपक पाण्डेय, निशा कुमारी, मुख्तार आलम, सुधीर साव एवं नागेश सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-विकास">https://lagatar.in/both-security-and-economic-security-are-important-for-development-governor/">विकास

के लिए सुरक्षा व आर्थिक सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण : राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही