Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा:ग्रिजली विद्यालय में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Advertisement
Advertisement
Koderma: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में शुभम कुमार (स्कूल कैप्टन, बॉयज), भूमि दक्ष (स्कूल कैप्टन, गर्ल्स), बिश्वायन सिंह (स्कूल वाइस कैप्टन), रीत भदानी (गर्ल्स वाइस कैप्टन), राज कुमार (स्पोर्ट्स कैप्टन), रामानुज कुमार नायक (स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन), शशि कुमार मंडल (ईस्ट हाऊस कैप्टन), आदित्य रंजन (वेस्ट हाऊस कैप्टन), सहर्ष जयमंगल (नार्थ हाऊस कैप्टन) और आशीष रंजन कश्यप ने (साउथ हाऊस कैप्टन) के रूप में शपथ ली. वहीं वाइस हाऊस कैप्टन के रूप में अर्पण कुमारी (ईस्ट हाऊस), तान्या गुप्ता (वेस्ट हाऊस), अन्वेशा शर्मा (नॉर्थ हाऊस) और आयुषी गुप्ता (साऊथ हाऊस) ने शपथ ली. विक्रम कुमार ने हॉस्टल कैप्टन, रामानुज कुमार नायक व आनंद शर्मा ने हॉस्टल वाइस कैप्टन के रूप में शपथ ली. स्टूडेंट प्रीफेक्ट के रूप में कुशल कुमार को हेड प्रीफेक्ट, अनन्या राज कश्यप, आस्था सिंह, जिज्ञाषा, अदिति पांडेय, कृष्णा कौशिक, आस्था गुप्ता, कुमारी ख़ुशी, आयुषी गुप्ता, स्वाति कुमारी, आस्था भरद्वाज, विशाल कुमार वर्मा, सौरव कुमार, सारांश वर्मा, शिवम् कुमार, श्रेतं आर्या, विशेष कुमार बरहपुरिया, संभव सागर, जिम्मी कुमार, पुष्कर कुमार, रामानुज कुमार नायक, अर्श कुमार, विक्रम कुमार, गुरविंदर सिंह, आदित्य रंजन, सत्यम कुमार साही ने शपथ लिया. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/28-prisoners-serving-life-sentence-in-jharkhand-jails-will-be-released/">झारखंड

के जेलों में आजीवन सजा काट रहे 28 कैदी किए जाएंगे रिहा

स्कूल के सीइओ ने दिलाई छात्रों को शपथ

सभी नव-निर्वाचित छात्रों को विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अपर्णा सिन्हा, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बी डी नस्कर, सुधांशु कुमार, शिक्षक संजीव कुमार जायसवाल, रवि दत्ता पांडेय, स्वरूप कुमार रॉय, सुप्रतिम बोस ने बैच और सैश पहनाया. विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता और प्राचार्या अपर्णा सिन्हा ने सभी नव-निर्वाचित छात्रों को शपथ दिलाई. छात्रों को अपने संबोधन में विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने छात्रों को उनके द्वारा ली जा रही शपथ को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया. साथ ही इस बात पर जोर दिया कि ये मूल्य न केवल उनके शैक्षणिक प्रयासों को आकार देंगे. बल्कि उनके व्यक्तिगत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने छात्रों के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/grijli-new1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने छात्रों को अपनी जिम्मेदारियों को शुद्ध अंतःकरन ने निर्वाहन करने की सलाह दी. साथ ही छात्रों को उनके नए दायित्वों का ज्ञान कराते हुए उनकी सफलता की मंगल कामना की. वहीं विद्यालय की प्राचार्या अपर्णा सिन्हा ने छात्रों को अपने संबोधन में कहा कि यह समारोह छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है और उन्हें नेतृत्व की ओर एक कदम आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है. मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम सफल बनाने में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी शारीरिक शिक्षक अमित दास व एनसीसी के एएनओ थर्ड अफसर अभिजीत आनंद, शिक्षक दीपक पांडेय, मोमिता दास गुप्ता, सूजन कुंडू, रणविजय सिंह, राज कुमार राम, शफीक आलम का योगदान सराहनीय रहा. मंच संचालन छात्रा अनुष्का भदानी और श्रद्धा कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन स्कूल कैप्टन भूमि दक्ष ने किया. इसे भी पढ़ें -  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-notice-to-successful-candidates-of-jpsc/">झारखंड

हाईकोर्ट : JPSC के सफल अभ्यर्थियों को नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही