Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 22 अगस्त को सीटू के बैनर तले मजदूरों का धरना, चलाया गया प्रचार अभियान

Advertisement
Advertisement
Koderma : मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर कन्स्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीडब्लू़एफआई) के देशव्यापी आह्वान पर झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर आंदोलन होगा. मंगलवार 22 अगस्त को श्रम कल्याण परिसर में श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. मौके पर मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर ज्ञापन भी सौंपे जायेंगे. आंदोलन को सफल बनाने के लिए झुमरीतिलैया के विभिन्न वार्डों, टोलों में जागरूकता सह प्रचार अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व सीटू नेता और निर्माण कामगार यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव प्रेम प्रकाश कर रहे थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:सिंदरीवासियों">https://lagatar.in/%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b6/">धनबाद:सिंदरीवासियों

को शीघ्र मिलेगा आवास व सुसज्जित अस्पताल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/20rc_m_186_20082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मजदूरों के हितों की उपेक्षा से नाराजगी

उन्होंने कहा कि भारतीय निर्माण उद्योग कृषि के बाद सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र है. जहां लगभग 51 मिलियन लोग काम करते हैं और देश की जीडीपी में लगभग 11% का योगदान देते हैं लेकिन आज निर्माण क्षेत्र में लगे मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. महंगाई रोज बढ़ रही है. मजदूरों के लिए परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. मजदूरी बढ़ाया नहीं जाता. मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए श्रमाधान पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण उनका लेबर कार्ड नहीं बन रहा है. कई सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं. इन्हीं समस्याओं को लेकर मंगलवार को धरना का आयोजन किया गया है. इसके साथ साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है. जागरूकता अभियान में यूनियन के नगर अध्यक्ष नागेश्वर दास, शम्भू पासवान, राजेन्द्र पासवान आदि शामिल रहे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cpi-male-in-support-of-india-in-dumri-by-election/">गिरिडीह

: डुमरी उपचुनाव में इंडिया के समर्थन में भाकपा माले ने कसी कमर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही