Search

 
 
 

कोडरमा : करगिल विजय दिवस पर भाजयुमो ने निकाली प्रभात फेरी, वीर बहादुर सैनिकों को किया नमन

 
Koderma : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झुमरी तिलैया स्थित सुभाष चौक से प्रभातफेरी निकाली. शहर भ्रमण करते हुए झुमरी तिलैया स्थित महाराणा प्रताप चौक आकर प्रभातफेरी समाप्त हुई. मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता ने कहा आज का दिन उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिवस है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए प्रतिकूल परिस्थिति एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहकर अपने प्राणों को निछावर कर दिए. कार्यक्रम संयोजक सोनू पांडे ने कहा कि करगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश बहादुर सैनिकों को याद कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री और तमाम केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने Operation Vijay को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. जिला मंत्री गौरव सिंह ने विजय दिवस के उपलक्ष्य पर कहा कि हमारे वीर शहीदों के पराक्रम, शौर्य और वीरता पर पूरे देश को गर्व है. आने वाली पीढ़ी उनके जीवन को एक आदर्श मान कर सदैव प्रेरित होती रहेगी. इसे भी पढ़ें- बाघमारा">https://lagatar.in/baghmara-smugglers-are-collecting-sand-in-the-forest/">बाघमारा

: जंगल में बालू जमा कर रहे हैं तस्कर

 26 जुलाई 1999.. सेना ने करगिल में की थी विजय हासिल

 झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष रोहित जायसवाल ने कहा कि करगिल विजय दिवस सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिवस है. लगभग 3 महीने चले भारत-पाकिस्तान युद्ध के उपरांत 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने करगिल में विजय हासिल की थी. इस दिन को प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में शौर्य एवं गर्व के साथ मनाया जाता है.मौके पर शशिभूषण प्रसाद, राजेश सिंहा,ईश्वर मोदी, राजा यादव, अविनाश चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी, इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता प्रभात फेरी में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-violent-clash-between-two-parties-in-mutual-dispute-6-injured-including-two-women/">गिरिडीह

: मकई के पौधों में कीड़े लगने से किसानों की चिंता बढ़ी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही