Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : बालू डंप की सूचना पर थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

Koderma : डोमचांच ब्लॉक रोड शिवसागर स्थित खाली जमीन पर लगभग 35 से 40 ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू डंप किए जाने की सूचना मिली. रविवार को डोमचांच अंचल निरीक्षक रविन्द्र कुमार व थाना प्रभारी अब्दुल्ला खां घटनास्थल पर पहुंचकर डंप किए हुए बालू का निरीक्षण किया. इस दौरान 30 से 35ट्रै क्टर बालू अवैध तरीके से डंप किया हुआ पाया गया. इस संबंध में अंचल निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि डीएमओ दरोगा राय को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्लॉक रोड शिवसागर स्थित एक खाली जगह पर अवैध तरीके से बालू डंप किया गया है. यहां से बालू को बिहार ले जाया जाता है. इसके बाद डीएमओ के निर्देश पर उक्त स्थल पर छापेमारी कर भारी मात्रा अवैध तरीके से डंप किया गया बालू पाया गया. डंप किए गए बालू पर रोक लगा दी गई है. वहीं घटनास्थल पर अवैध तरीके से डंप बालू की जानकारी उच्च अधिकारी को दे दिया है. उच्च अधिकारी की मौजूदगी में बालू को जब्त किया जाएगा. वही दूसरी ओर बालू डंप करने वाले आकाश सिंह ने बताया कि शिवसागर में एक पीसीसी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें बालू का उपयोग किया जाना है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-sp-transferred-several-police-officers-including-5-news-of-the-district/">रामगढ़

:  एसपी ने कई थानेदारों का किया तबादला समेत जिला की 5 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही