Search

 
 
 

कोडरमा : डीसी की पहल पर गांव के लोग भर रहे हैं आत्मनिर्भरता की उड़ान

 
Koderma : ग्रामीणों के साथ बात करके गांव को बेहतर बनाने के लिए कोडरमा डीसी ने प्रोत्साहित किया. डीसी ने कहा कि अपने गांव को स्वावलंबी बनाये. वहीं कई गांव को स्वावलंबन बनाने की पहल की जा रही है, जिसमें गांव के ग्रामीण बढ़चढ़कर भाग ले रहे है. इसी कड़ी में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा चंदवारा प्रखंड के भोंडो पंचायत के स्वावलंबी गांव रघुवटांड़ का दौरा किया गया. गांव को स्वावलंबी बनाने के लिए ग्रामीण तत्परता के साथ आगे बढ़ रहे हैं. मनीष कुमार ने कहा कि जिस प्रकार आपलोग दोना-पतल बनाते हैं, इसी तरह से आगे भी बनाते रहे. दोना-पतल का इस्तेमाल करें और प्लास्टिक के बने सामग्री के इस्तेमाल करने से बचें. जिससे पार्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण की दिशा में अच्छा कार्य होगा. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-judge-uttam-anand-murder-case-lakhan-and-rahul-convicted-under-section-302-and-201-for-the-first-time-in-5-months-the-cbi-court-gave-the-verdict/">BREAKING

: जज उत्तम आनंद हत्याकांड: लखन और राहुल धारा 302 व 201 के तहत दोषी करार, पहली बार 5 महीने में CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ooooooooooooo-2-142x300.jpeg"

alt="" width="142" height="300" />  

जिला प्रशासन की ओर से मिलेगा भरपूर सहयोग- डीसी

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पहले बहुत समस्याएं थीं लेकिन गांव के स्वावलंबी बन जाने से लोग धीरे-धीरे अपनी समस्याओं का निराकरण स्वयं कर रहे हैं. इसपर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अपने गांव को स्वावलंबी बनाते हुए विकास की ओर ले चलें. दूसरे स्वावलंबी गांव से प्ररेणा लेते हुए अपने गांव में स्वयं आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण करें और अपने छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा का नया आयाम प्रदान करें, जिसमें जिला प्रशासन द्वारा आप लोगों को भरपूर सहयोग प्रदान किया जायेगा. इस गांव में जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण के लिए करीब 410 गढ्ढे, 300 टाटी, 300 मेढ़बंदी के साथ-साथ सोकपीट का निर्माण किया गया है. इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी ने गांव में ही स्थित सरकारी स्कूल का भी जायजा लिया. शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को एक समावेशी शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे. स्कूल में बाउंड्री वॉल नहीं होने पर बायोफेसिंग कराने की बात कही. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय यादव, जिला परिषद् सदस्य, पंचायत समिति सदस्य व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-cattle-owner-will-have-to-pay-compensation-if-cattle-are-found-in-the-field-chief/">मझगांव

: खेत में मवेशी पाए जाने पर मवेशी मालिक को देना होगा हर्जाना : मुखिया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही