Search

 
 
 

कोडरमा: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में एक गिरफ्तार

 
Koderma: पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसे परिसदन में पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी का नाम शोका संता सिंह है. बताया जाता है कि डीसी को सूचना मिली थी कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की वसूली की जा रही है. इसकी एक टीम गांव में सर्वे करने आयी है. उनके द्वारा कोडरमा सदर अस्पताल में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने की बता कही जा रही है. इसे भी पढ़ें-  मांडर">https://lagatar.in/archbishop-felix-toppo-appeals-to-strengthen-the-culture-of-peace-harmony-and-brotherhood/">मांडर

विधानसभा उपचुनाव : मतदाता जागरुकता के लिए चान्हो में क्विज, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता
बताया गया कि सर्वे टीम के सदस्य में से एक ने नौकरी दिलाने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की है. पहले इस सूचना की पुष्टि के लिए जिला प्रशासन द्वारा जांच की गयी. जांच के क्रम में फर्जी नियुक्ति का मामला सही पाया गया. इसके बाद जिला प्रशासन ने एक टीम का गठन किया. टीम ने उसे पकड़ने के लिए एक व्यक्ति को 10 हजार रुपए देकर ठग के पास भेजा. ठग ने जब पैसे लिये तभी टीम ने उसे पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें- HEC">https://lagatar.in/signature-campaign-launched-by-employees-to-save-hec/">HEC

को बचाने के लिए कर्मचारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही