Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमाः चावल व्यवसायी हत्या मामले में एक गिरफ्तार

Koderma: जिले के नवलसाही में पिछले दिनों चावल कारोबारी शंकर साव की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में अभियुक्त पप्पू कुमार मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसे लेकर एएसपी प्रवीण पुष्कर ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नवलसाही के नवादा निवासी नकुल साव के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, इसमें शंकर कुमार साव (पिता लालो साव) की चाकू मारकर हत्या का मामला दर्ज हुआ था. कांड को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अनुसंधान टीम का गठन किया गया था. बताते चलें कि कारोबारी शंकर साहू से रुपए की लूट के दौरान घटना को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद अभियुक्त दिल्ली भाग गया था, जब पुलिस टीम दिल्ली पहुंची तो वह वहां से वापस अपने घर चला आया, जहां से उसे पकड़ा गया. मामले के उद्भेदन और छापेमारी दल में नवलसाही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, पुलिस अवर निरीक्षक कुमार शिवम, सअनि नीरज कुमार, हवलदार शंकर दयाल सिंह, आरक्षी चंद्र शेखर पाठक और बाबूजन मुर्मू, संटु कुमार सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-9-years-the-modi-government-gave-the-last-person-of-the-society-his-rights-raj-sinha/">धनबाद

: मोदी सरकार ने 9 साल में समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका हक दिलाया- राज सिन्हा   
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही