Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: एएनएम का एक दिवसीय ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग प्रशिक्षण

Koderma: कोडरमा के सिविल सर्जन सभागार में एएनएम को एक दिवसीय ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग प्रशिक्षण दिया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी ने किया. इस दौरान डाॅ. शरद कुमार एवं दंत चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. सोमेश ने प्रशिक्षण में मुंह व दंत रोग से संबंधित बीमारियों के लक्षण बचाव व उपचार के बारे में विभिन्न जानकारियां देकर प्रशिक्षित किया. उन्होंने कहा कि अगर दांत व मुंह में किसी भी तरह के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. वहीं प्रशिक्षकों के द्वारा सभी एएनएम को बताया गया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान अगर वैसे मरीज मिलते हैं, जिनमे ओरल हेल्थ से संबंधित किसी प्रकार के लक्षण दिख रहे हो तो उन्हें जागरूक करें. व सही ढंग से ब्रश करने के तरीकों के बारे में बताये. जिले में कुल 41 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुचारू रूप से संचालित है. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार, एनसीडी के जिला कार्यक्रम सहायक प्रदीप कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार, जिला परामर्शी दीपेश कुमार व अन्य कर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sagar-had-snatched-money-so-found-him-alone-and-killed-him/">जमशेदपुर

: सागर ने की थी रुपये की छिनतई इसलिए अकेला पाकर कर दी हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही