Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा :  दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

Advertisement
Advertisement
Koderma : कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई स्थित गोसाई टोला के पास सोमवार रात लगभग 8 बजे दो बाइक की टक्कर में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिद्धार्थ कुमार सिंह (28 वर्ष, पिता स्वर्गीय संतोष कुमार, गांधी स्कूल रोड, झुमरीतिलैया) के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान मंटू विश्वकर्मा (उम्र 20 वर्ष, पिता स्वर्गीय युवराज विश्वकर्मा) और मिथिलेश विश्वकर्मा (उम्र 26 वर्ष, पिता स्वर्गीय गोपाल राणा) दोनों जलवाबाद, कोडरमा के रूप मे हुई है. जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ अपनी बुलेट से डोमचांच से तिलैया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान थाना क्षेत्र के लोकाई के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से हुई जोरदार टक्कर में  तीनों घायल हो गए. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सभी को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां सिद्धार्थ कुमार सिंह को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दो घायलों का इलाज चल रहा है. मृतक सिद्धार्थ के पिता की झुमरीतिलैया में अखबार की एजेंसी थी और कई साल पहले उनकी भी सड़क हादसे में मौत हुई थी. वहीं मृतक की एक माह पहले ही शादी हुई थी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही