Search

 
 
 

कोडरमा: वज्रपात से एक की मौत, एक झुलसा

 
Koderma: मरकच्चो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात गिरने की घटना हुई. इसमें वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर एक महिला बुरी तरह घायल हो गयी. मृतक की पहचान मूर्कमनाय निवासी बटुकेश्वर सिंह उर्फ भुटारी सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि किसान बटुकेश्वर खेत में धान का बिचड़ा लगाने गया था. बिचड़ा लगाकर घर वापस लौटने के दौरान हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने लगा. इससे वह इसकी चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर एएसआई उमेश सिंह और दयाराम सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आयी और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने में जुट गयी. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/supreme-courts-seal-on-sits-clean-chit-to-modi-said-there-is-no-merit-in-zakias-appeal/">मोदी

को एसआईटी की क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा- जकिया की अपील में कोई मेरिट नहीं
दूसरी ओर मरकच्चो थाना क्षेत्र के कादोडीह पंचायत के ग्राम बीगहा में वज्रपात होने से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई. घायल महिला बीगहा निवासी सुखदेव राणा की पत्नी रेखा देवी है. मिली जानकारी के अनुसार रेखा देवी गाय चराने खेत में गई थी. इसी बीच वज्रपात की चपेट में आ गयी. इससे वह बेहोश हो गई. खेत में काम कर रहे मजदूरों ने उसे देखा तो उसे कोडरमा सदर अस्पताल लेकर गये. जहां उनका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-shinde-faction-launched-a-campaign-to-remove-deputy-speaker-uddhav-thackeray-said-i-have-no-attachment-to-power/">महाराष्ट्र

: शिंदे गुट ने डिप्टी स्पीकर को हटाने की मुहिम छेड़ी, उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे सत्ता का कोई मोह नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही