Search

 
 
 

कोडरमा : जानलेवा हमला मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, व्यवसायी के बयान पर हुआ था मामला दर्ज

 
Koderma : महावीर यादव पर जानलेवा हमले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आपको बता दें कि नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार पंचायत के कटरियाटांड निवासी व्यवसायी महावीर यादव पर जानलेवा हमला मामले में घायल व्यवसायी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ 30 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था. जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, वह राजधनवार थाना क्षेत्र के करगाली निवासी अशोक राम, सुरेश राम व नरेश राम के नाम है. जिनलोगों पर मामला दर्ज किया गया है वह महावीर यादव के पूर्व पार्टनर सुनील रवानी जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी उनके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. वहीं नवलशाही थाना पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-death-of-rajganj-youth-missing-from-deoghar/">धनबाद

: देवघर से लापता राजगंज के युवक की मौत

30 जुलाई की शाम को हुई थी घटना

बता दें कि पत्थर व्यवसायी सह समाजसेवी खरखार पंचायत के कटरियाटांड निवासी महावीर यादव पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने 30 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी थी, जिसके बाद महावीर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के वक्त महाबीर यादव बीएसएनएल टॉवर के समीप अपने निर्माणाधीन मकान के पास अन्य साथियों के साथ बैठे हुए थे. थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल महावीर यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था तथा कांड का खुलासा करते हुए एक को जेल भेज दिया गया तथा कांड में जो भी अन्य संलिप्त अभियुक्त हैं उनकी जल्द ही गिरफ्तारी होगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-purnima-singh-raised-the-issue-of-power-crisis-in-jharia-in-vis/">धनबाद

: विधयक पूर्णिमा सिंह ने विस में उठाया झरिया में बिजली संकट का मुद्दा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही