Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: ऑटो पलटने से एक युवक की मौत, दो घायल

Koderma: कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरचांच पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के मुताबिक 27 वर्षीय मो शमशेर, 24 वर्षीय मो सकील , 22 वर्षीय मो जब्बार , पिपचो से वॉल पुट्टी का सामान पहुंचाकर ऑटो से वापस कोडरमा लौट रहे थे. तभी गरचांच पेट्रोल पंप के पास ऑटो का पिछला चक्का खुल जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान मोहम्मद शमशेर की मौत हो गई. वहीं अन्य दो घायलों का इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-young-man-caught-carrying-a-pistol-at-the-union-ministers-program/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में पिस्टल लेकर पहुंचा युवक धराया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही