Search

 
 
 

कोडरमा : डोमचांच नगर पंचायत की खुली पोल, सड़क पर बहता रहता है पानी

 
Koderma (Domchach) : बरसात के मौसम में डोमचांच नगर पंचायत की पोल खुल गई. नगर पंचायत का हृदय स्थल डोमचांच बाजार की स्थिति बरसात में दयनीय है. यहां प्रत्येक शनिवार को सप्ताहिक हाट लगता है. जिस जगह पर बाजार लगता है, उसके दोनों ओर नाली का निर्माण कराया गया लेकिन पानी नाली के बजाय सड़क पर बह रहा है. इस कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं हाट बाजार में सामान खरीदने वाले भी परेशान रहते हैं. वहीं कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित टैक्सी स्टैंड में दोनों ओर बना नाली पूरी तरह जर्जर हो गया है. यहां भी नाली का पानी सड़क पर बहता रहता है. ऐसे में बरसात के मौसम में लोग परेशान हैं. नगर पंचायत इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाता. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-busy-preparing-for-elections-meeting-in-gadda/">जमशेदपुर

: चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेसी, गदड़ा में की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही