Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा :  सोनिया गांधी पर ED की कार्रवाई  का विरोध,  कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन का आयोजन

Koderma : कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय( ED) द्वारा मोदी सरकार के इशारे पर बेवजह परेशान किया जा रहा है. इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा रहे हैं.  झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर कोडरमा जिला के कांग्रेसियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थल  पर एक दिवसीय सत्याग्रह विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में आवाज बुलंद की. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-congresss-one-day-sit-in-leaders-said-eds-action-is-the-dictatorial-attitude-of-the-central-government/">हजारीबाग

: कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, नेताओं ने कहा ईडी की कार्रवाई केंद्र सरकार का तानाशाही रवैया

नेहरू गांधी परिवार के योगदान को  देश भुला नहीं सकता

मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग कर मोदी सरकार  डर,  झूठ एवं भ्रम पैदा कर जितना अधिक कांग्रेस को दबाने का प्रयास करती है, कांग्रेस उतनी ही अधिक मजबूती से एकजुट होकर राष्ट्रहित में खड़ी होती है.  पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय महासचिव संजय सेठ ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर देश के सर्वांगीण विकास में कांग्रेस पार्टी एवं नेहरू गांधी परिवार के योगदान को  देश भुला नहीं सकता. आरोप लगाया कि  देश के सरकारी संस्थानों को बेचने वाली भाजपा सरकार कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाने का प्रयास कर रही है.  कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राम लखन सिंह, विधायक प्रतिनिधि सह महासचिव राजकुमार यादव, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, जिला सचिव अरविंद सेठ, इंटक जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भाजपा और आरएसएस के लोग अंग्रेजों की दलाली कर माफी मांगते थे. इसे भी पढ़ें :  देवघर">https://lagatar.in/deoghar-congressmen-accuse-the-central-government-of-misuse-of-ed/">देवघर

: कांग्रेसियों ने ईडी के दुरुपयोग का केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

भाजपा अडानी, अंबानी की दलाली कर देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ा रही है

आज अडानी, अंबानी की दलाली कर देश में बेरोजगारी एवं महंगाई बढ़ा रहे हैं. कहा कि ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड केस से संबंधित सवाल पूछने को कोई औचित्य ही नहीं है.  विरोध कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष बेवी सिन्हा, लीलावती,  असंगठित कामगार प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, जिला महासचिव धीरज कुमार, इंटक जिलाध्यक्ष अरुण यादव, युवा विधानसभा प्रभारी चांद आलम, महाप्रसाद गोस्वामी, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन वरीय उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कांग्रेसी नागेश्वर राम ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही