Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : राजकीय खनन संस्थान को दूसरे जगह ले जाने का विरोध, नीरा यादव ने सीएम से की मुलाकात

Koderma : विधायक डॉ नीरा यादव ने गुरूवार को सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जा कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की और खनन संस्थान कोडरमा को अन्यत्र स्थापित किए जाने से संबंधित मामले को उनके समक्ष रखा. विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि कोडरमा जिला को खनन संस्थान ने पहचान दी है. इसे कृपया अन्यत्र दूसरे जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू न करें. नीरा यादव ने कहा कि एक तो नवनिर्मित अभियंत्रण भवन को पीपीपी मोड में किए जाने की कवायद चल रही है वहीं पहले से स्थित राजकीय खनन संस्थान (पॉलीटेक्निक कॉलेज) को भी हटाया जा रहा है, यह सरकार द्वारा किए जा रहे सौतेलापन व्यवहार जैसा है. इसे भी पढ़ें-गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-police-sent-the-accused-to-jail-for-sexually-abusing-on-the-pretext-of-marriage/">गुड़ाबांदा

 : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विधायक नीरा यादव करेंगी प्रदर्शन

विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस देखने की बात कही. विधायक नीरा यादव शनिवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा के समक्ष खनन संस्थान के अन्यत्र स्थापित किए जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी करेंगी. ज्ञात हो कि पॉलीटेक्निक कॉलेज खनन संस्थान को अन्यत्र स्थापित न किए जाने एवं नव निर्मित अभियंत्रण महाविद्यालय को पीपीपी मोड में किए जाने की सरकारी कवायद को रोकने के लिए विगत आठ अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को नीरा यादव द्वारा पत्र लिखा गया था. गौरतलब है कि नीरा यादव के शिक्षा मंत्री काल में ही इसके पुनरुद्धार किया गया था और अभियंत्रण महाविद्यालय भी लाया गया था. उक्त पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया गया था कि रांची-पटना मुख्य पथ पर यह अवस्थित है जो आवागमन के दृष्टिकोण से काफी सुलभ है. राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थानीय जनभावनाओं से भी जुड़ा हुआ है. इसे यदि सरकार द्वारा ही संचालित किया जाता तो श्रेयकर होता. यदि इसे अन्यत्र स्थापित की प्रक्रिया की जाएगी तो जन आंदोलन की भी संभावना है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/tenderer-meet-of-national-clean-ganga-mission-in-ranchi-representatives-of-36-companies-arrived/">रांची

में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का टेंडरर मीट, 36 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही