Search

 
 
 

कोडरमा : निजी जमीन पर तालाब सौंदर्यीकरण का विरोध

 
Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र स्थित महतो आहार में एक तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य का विरोध का मामला सामने आया है. उक्त तालाब को अपनी पुस्तैनी जमीन बताते हुए स्थानीय रामचंद्र वर्मा ने थाने में आवेदन देकर 6 लोगों को नामजद किया है. दिए आवेदन में उन्होंने पुलिस को बताया है कि उक्त जमीन उनके परदादा हीरो कोइरी के नाम से है और यह उनकी खतियानी जमीन है. लेकिन, उनकी सहमति के बिना ही झुमरी तिलैया के सीडी कॉलोनी निवासी संवेदक पप्पू सिंह ने उक्त जमीन पर सौंदर्यीकरण और गहरीकरण किया गया है. आवदेन में रामचंद्र वर्मा ने संवेदक के अलावा कॉन्ट्रैक्टर सन्नी कुमार सिंह, मिथुन कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, विजुल कुमार सिंह व गौतम कुमार सिंह को भी नामजद किया है. साथ ही कहा है कि जब वे और उनके गोतिया मना करते हैं, तो उनलोगों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी दी जाती है. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-if-a-single-student-is-deprived-of-enrollment-then-will-sue-vice-chancellor-dsw-and-registrar-ajsu-student-union/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : एक भी छात्र नामांकन से वंचित रहा, तो कुलपति, डीएसडब्ल्यू व कुलसचिव के खिलाफ करेंगे मुकदमा : आजसू छात्र संघ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही