Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Koderma : झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा ने विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. बाल अधिकारों के संरक्षण से सम्बंधित सौ दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेचाई सहित जिले के विभिन्न प्रखंडो में कार्यरत पारा लीगल वोलंटियर द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विरेन्द्र कुमार तिवारी के निर्देश में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव अभिषेक प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manki-munda-presented-the-problems-of-the-area-before-babulal-marandi/">चाईबासा

: मानकी मुंडा ने बाबूलाल मरांडी के समक्ष रखी क्षेत्र की समस्याएं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/23rc_m_180_23092023_1-1.jpg"

alt="" width="566" height="320" />

17 सितंबर से 25 दिसंबर तक अभियान

पारा लीगल वोलंटियर ने बताया कि सौ दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शुरु किया गया है. बाल अधिकार के संरक्षण से संबंधित विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है. यह अभियान 17 सितंबर से शुरु होकर आगामी 25 दिसम्बर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतो में आयोजित की जा रही है. इस विशेष जागरूकता अभियान में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी एवं बाल अपराध से सम्बंधित पीडितो को चिन्हित कर ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के साथ समन्वय स्थापित कर किशोर न्याय बच्चों की देखभाल करेगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-slum-shopkeepers-association-informed-babulal-about-the-problem/">किरीबुरू

: झुग्गी-झोपड़ी दुकानदार संघ ने बाबूलाल को समस्या से कराया अवगत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही