Koderma : स्वयंसेवी संस्था सखी बहिनपा ने वृद्धाश्रम में महिलाओं के बीच गर्म कपड़े व खाद्य सामग्री का वितरण किया. मौके पर सखी बहिनपा समूह की सदस्य सुलेखा झा ने कहा, हमारी संस्था की तरफ से ये छोटी से पहल महिलाओं के लिए की गई हैं. वृद्ध महिलाओं को ठंड में राहत मिले इसी उद्देश्य से यह किया गया. कार्यक्रम में सभी सदस्यों का सहयोग रहा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर मदद पहुंचे यही संस्था का उद्देश्य है. मौके पर रंजना झा, रीता मिश्रा, सुलेखा मिश्रा, ज्योति झा, मिथिलेश झा, रीता कत्यानी, अर्चना श्रीवास्तव, पिंकी झा, पूजा झा, राखी झा, दीक्षा मिश्रा, माधुरी झा मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : 12">https://lagatar.in/mahasammelan-of-munda-sabha-in-ranchi-on-12-february/">12
फरवरी को रांची में मुंडा सभा का महासम्मेलन [wpse_comments_template]
फरवरी को रांची में मुंडा सभा का महासम्मेलन [wpse_comments_template]
Leave a Comment