Search

 
 
 

कोडरमा: सड़क सुरक्षा सप्ताह में रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन

 
Koderma : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला परिवहन कार्यालय द्वारा ”रन फॉर रोड सेफ्टी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे डीसी आदित्य रंजन, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त ऋतुराज समेत अन्य अधिकारी व कर्मी शामिल हुए. इसके बाद समाहरणालय से जयनगर डोमचांच तक रन फॉर रोड सेफ्टी के लिए आम नागरिकों ने दौड़ते हुए लोगों को रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक किया. इसे भी पढ़ें:  रोजगार">https://lagatar.in/employment-fair-pm-modi-handed-over-appointment-letters-to-newly-appointed-71-thousand-employees-in-government-departments/">रोजगार

मेला : पीएम मोदी ने सरकारी विभागों में नवनियुक्‍त 71 हजार कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

अपनी सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेट- डीसी

मौके पर मौजूद डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिलकर सड़क सुरक्षा के प्रति एकजुट होना होगा. ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा सके. निश्चित तौर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता जन-जन तक पहुंचेगी और आने वाले दिनों में इसका व्यापक असर दुर्घटना के आंकड़ों में देखा जाएगा. डीसी ने लोगों से हेलमेल पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, शराब का सेवन न करने, दो वाहनों के बीच उचित दूरी बनाकर चलने और नियमों का पालन करने की अपली की. एसपी कुमार गौरव ने कहा कि ट्रैफिक नियमों को जानते हुए भी लोग नियमों की अनदेखी कर अपनी जान गवा देते हैं. उन्होंने कहा कि लोग अपने व्यवहार में बदलाव लायें और यातायात के नियमों का पालन करें. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय समेत कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-sports-competition-will-be-organized-on-republic-day/">मनोहरपुर

: गणतंत्र दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही