Search

 
 
 

कोडरमा: सरस्वती विद्या मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन

 
Koderma: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरीतिलैया में शनिवार को दिवाली मनायी गयी. इसमें वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसका आयोजन विद्या भारती ने किया. प्रतियोगिता में तरुण वर्ग के विजेता भैया रोशन, शुभम और सचिन विजेता बने. ये आगे 3 नवंबर से आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में उत्तर पूर्व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस अवसर पर अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह और कोषाध्यक्ष नवल कुमार ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया. प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि अंतिम पड़ाव को भी हमारे भैया पार कर जाएंगे. यह मेरा विश्वास है. वहीं विद्यालय में दीपावली के अवसर पर रंगोली बहनों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसे भी पढ़ें–  झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
प्रतियोगिता में माधव सदन को प्रथम स्थान मिला. वहीं दूसरा और तीसरा स्थान विवेकानंद सदन को मिला. माधव सदन के भैया अंकित कुमार प्रथम स्थान पर रहे. वही रंगोली प्रतियोगिता में केशव सदन के समूह दो को प्रथम, लक्ष्मीबाई के समूह दो को द्वितीय और केशव सदन के समूह एक को तृतीय स्थान मिला. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य और दीदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अंत में प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही