Search

 
 
 

कोडरमा : बिजली महोत्सव का आयोजन, डॉ नीरा यादव ने कहा 2047 तक हर घर-हर गली में बिजली

 
Koderma : श्रम कल्याण केंद्र झुमरी तिलैया में जिला प्रशासन व डीवीसी केटीपीएस कोडरमा के संयुक्त सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य @2047 योजना के अंतर्गत बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव व विशिष्ट अतिथि के रुप में उपायुक्त आदित्य रंजन शामिल हुए. विधायक, उपायुक्त व मुख्य अभियंता डीवीसी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंम किया गया. विधायक डॉ नीरा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत जो 2047 तक हम पूर्ण रुप से हर घर, गली, गांव में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. ऐसे दूरदर्शी सोच के लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करती हूं. आज के समय में बिजली की काफी जरुरत बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि हमारे समय में हम ढिबरी युग में जीते थे.  हमारी पढ़ाई-लिखाई उसी ढिबरी में हुई है और आज के बच्चों को तो ढिबरी के बारे में पता भी नहीं है कि ढिबरी, लालटेन या लैंप क्या होता है. हम थोड़ी सी रौशनी में हम पढ़ाई करते थे. हमलोगों ने काफी चीजों को देखा है लेकिन आज की परिस्थिति कुछ ओर है. आज बिजली से ही पानी या उद्योग कारोबार संचालित होते हैं. इस अमृत महोत्सव में हमसब मिलकर यह संकल्प लें कि बिजली और पानी बचायेंगे. बेवहज बिजली का इस्तेमाल न करें. हम छोटी-छोटी बचत कर के ही आगे बढ़ सकते हैं. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-tej-pratap-got-angry-after-watching-the-film-prithviraj-said-this-by-tweeting/">बिहारः

फिल्म पृथ्वीराज देख नाराज हुए तेज प्रताप, ट्वीट कर कही ये बात

“बेवजह बिजली का इस्तेमाल न करें” 

उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से कहा कि केटीपीएस के सहयोग से बिजली उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा, साथ ही बिजली के वितरण में भी सुधार लाया जायेगा. उन्होंने कहा कि उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य @2047 जो योजना है, जिससे मुझे लगता है कि तब तक ऐसा कोई घर न छूटे जिससे 24X 7 बिजली न दे सकें. उस दिशा में हमलोगों को साल दर साल काम करना होगा. जिला परिषद् अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बिजली से संबंधित कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिले इस पर सभी लोगों को ध्यान देना होगा. बिजली के अभाव में बल देने की बात कही और कहा कि हमें बिजली का हमेश सदुपयोग करना चाहिए. बेवजह बिजली का इस्तेमाल न करें. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-celebrations-in-nirsa-with-the-swearing-in-of-president-draupadi-murmu/">धनबाद:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण के साथ निरसा में जश्न का माहौल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही