Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 5 करोड़ 38 लाख राजस्व की वसूली

Koderma : जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा विरेन्द्र कुमार तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर प्रधान जिला जज विरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता, एवं सुलभ न्याय पाने का सशक्त माध्यम है. इसके माध्यम से जहाँ एक ओर लोगों के समय एवं पैंसो की बचत होती है, वहीं लोगों को त्वरित न्याय भी मिल पाता है. उन्होंने सभी विभाग के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने की अपील की. इसे भी पढ़ें:नीजी">https://lagatar.in/employment-of-75-percent-local-candidates-is-mandatory-in-private-sector-establishments-otherwise-action-will-be-taken-director/">नीजी

क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में 75 प्रतिशत स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अनिवार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई- निदेशक

सुनवाई के लिए 9 बेंचों का किया गया था गठन

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 9 बेंचों का गठन किया गया था. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल नौ बेंचों के माध्यम से कुल 6889 वादों का निष्पादन किया गया. जिसमे लबित वादों की संख्या 622 तथा प्री-लिटिगेशन के 6267 मामले (बैंक ऋण व अन्य) शामिल हैं. जबकि विभिन्न विभागों से कुल 5,38,15,690/- (पांच करोड़ अड़तीस लाख पंद्रह हजार छह सौ नब्बे) रुपये राजस्व की वसूली की गई. मौंके पर जिला जज तृतीय तरुण कुमार, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो, मुंसिफ, मो. दानिश नवाज़, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, एल. डी. एम. अजय राणा, स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक वन विभाग, उत्पाद विभाग, विधुत विभाग के पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी, न्यायालयकर्मी अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनील कुमार सिंह, संजय कुमार, प्रमोद कुमार चौधरी, अनिल गुप्ता, अजय प्रकाश, कुमार संजय, रवि कुमार, प्रियंका कुमारी, राजीव कुमार, राजकुमार चौधरी, महेंद्र नारायण, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार, सहित भारी संख्या में अधिवक्ता न्यायालयकर्मी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि व पक्षकार गण मौजूद थे.

वाहन पार्किंग स्थल का किया गया उदघाटन 

कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विरेन्द्र कुमार तिवारी ने व्यवहार न्यायालय कोडरमा परिसर में नव निर्मित वाहन पार्किंग स्थल का उदघाटन फीता काटकर एवं पट का अनावरण कर किया. इसी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही