Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : बिजली-पानी के लिए हाहाकार, लोगों में आक्रोश

Koderma :जयनगर प्रखंड में पानी-बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है. सुबह सात बजते ही सूर्य की किरणें आग उगलने लगती है. भीषण गर्मी में बिजली की कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. हालत यह है कि सुबह से ही बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो जाती है जो दिन भर जारी रहता है. रात में बिजली नहीं रहने से लोगों की नींद हराम है. विद्युत कटौती के चलते घरों एवं दुकानों में कूलर, पंखे, फ्रीज महज शोभा की वस्तु बन कर रह गये हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/jsbc-vice-president-rajesh-shukla-met-the-governor-informed-about-the-problems-of-advocates/">घाटशिला

: कॉलेज में 17 जून तक होगी यूजी पांचवें सेमेस्टर में नामांकन

बिजली विभाग के रवैये से नाराजगी

लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने से पानी के सप्लाई पर भी असर है. बिजली विभाग के पदाधिकारी डीवीसी एवं लोड सेडिंग का बहाना बता अपना पल्ला झाड़ लेते हैं. लोगों का गुस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. इस बाब, रुपायडीह पंचायत मुखिया गणपत यादव, उप मुखिया चंदन बर्णवाल, तेतरौन पंचायत मुखिया आशा देवी, उप मुखिया सलीम अंसारी, बेको पंचायत मुखिया रूपाली कुमारी, उप मुखिया देवन सिंह पीपचो मुखिया रामेश्वर यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव, समाजसेवी रविंद्र कुमार रवि, सचिन गुप्ता, अरविंद यादव सहित कई लोगों ने अति शीघ्र बिजली सुधार करने की मांग की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/pppp-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

पेयजल संकट का सामना कर रहे लोग

जलापूर्ति के लिए जयनगर में तीन जल मीनार हैं लेकिन तीनों जल मीनार से पानी की आपूर्ति ठीक से नही हो पा रही है. हालांकि पानी आपूर्ति करने का दावा संबंधित अधिकारी कर रहे हैं. कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां पर पिछले महीने से पानी सप्लाई बाधित है. वहीं परसाबाद जल मीनार से पानी सप्लाई पूर्ण रूप से ठप है. वहीं जयनगर मुख्यालय में पानी आपूर्ति तीन-चार दिनों से बंद है. पीपचो जल मीनार से कुछ लोगों को ही पानी मिल पा रहा है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-successful-trial-of-vande-bharat-train-between-patna-ranchi-jayant-sinha-traveled/">कोडरमा

: पटना-रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल, जयंत सिन्हा ने किया सफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही