Search

 
 
 

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अभिभावक-शिक्षक बैठक

 
Koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, झुमरी तिलैया में आईक्यूएसी के तत्वावधान में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा ने अभिभावकों को महाविद्यालय के सभी सदस्यों से परिचय कराया. इसके बाद उन्होंने पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को सभी अभिभावकों के सामने रखा. कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के निदेशक मनीष कपसिमे व उपनिदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने भी अभिभावकों के साथ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की. इस अवसर पर डॉ॰ संजीता कुमारी ने कहा कि महाविद्यालय की प्राथमिकता प्रशिक्षुओं का सर्वांगीण विकास करना है. साथ ही साथ विद्यार्थियों को एक सफल शिक्षक बनाने के लिए यह महाविद्यालय प्रयासरत है. इस दौरान अभिभावकों को महाविद्यालय के सभी विभागों का भ्रमण भी कराया गया. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-training-camp-of-45-jharkhand-battalion-many-programs-organized-on-the-sixth-day/">कोडरमा

: 45 झारखंड बटालियन का प्रशिक्षण शिविर, छठे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन

मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अभिभावक राजीव सिंह, सुखदेव दास, नीरज यादव, मो॰ रिजवान, अमित कुमार, रामजनदन, रेवल, सालों देवी, शबनम खातून, तुलसी बर्णवाल, राजीव, कृष्ण प्रसाद वर्मा, सरजू दास, महेश्वर यादव, मो हदीस, चन्चू देवी, रणजीत कुमार, रामचन्द्र, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा, खुशबू कुमारी सिन्हा, चुन्नु कुमार, अनिल दास एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुचित कुमार आदि उपस्थित थे. सभी अभिभावकों को उपहार भेंट किया गया. धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान ने दिया जबकि कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें :भारतीय">https://lagatar.in/team-of-14-trainee-officers-of-indian-administrative-service-reached-ghatshila/">भारतीय

प्रशासनिक सेवा के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम पहुंची घाटशिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही