Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : चलती ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफार्म से नीचे गिरा यात्री, मौत

Koderma:  कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22912 का प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर समय पर आगमन हुआ. प्रस्थान के दौरान एक यात्री एसी कोच से चलती गाड़ी से उतरने के दौरान प्लेटफार्म के नीचे गिर गया. उसका बॉडी दो भागों में बांट गया.,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसकी तत्काल सूचना मिलने पर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर और ऑन ड्यूटी जीआरपी तथा निरीक्षक प्रभारी कोडरमा, नाइट ड्यूटी ऑफिसर एएसआई एमए खान घटनास्थल पर पहुंचे. सभी के सहयोग से आरपीएफ ने डेड बॉडी को लाइन से हटा कर लाइन क्लियर किया. डेड बॉडी से रेलवे का वैध टिकट मिला. मृतक के भाई सुमित कुमार आए. मृतक की पहचान अमित कुमार (42), पिता अजय ठाकुर, सकिन दूधी माटी, थाना कोडरमा, जिला कोडरमा के रूप में हुई. वह 18 अप्रैल को कोलकाता गए थे, जहां वह गोल्डी मसाला कंपनी में काम करते थे और क्षिप्रा एक्सप्रेस से लौट रहे थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-changed-candidate-in-godda-deepikas-ticket-cut-pradeep-yadav-became-the-new-candidate/">कांग्रेस

ने गोड्डा में बदला प्रत्याशीः दीपिका के बदले अब प्रदीप यादव बने उम्मीदवार, रांची से यशस्विनी सहाय को टिकट
[wpse_comments_template]­­

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही