Koderma: कोडरमा जिला के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं. जिले के 596 जन वितरण विक्रेता अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में धरना दे रहे है. इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों पर प्रकाश डाला. साथ ही सरकार के उदासीन रवैया पर आक्रोश व्यक्त किया. मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल ने कहा कि जन वितरण सरकार का एक अभिन्न अंग है. हम एक सरकारी कर्मचारी के समकक्ष कार्य करते हैं. फिर भी सरकार हम पर ध्यान नहीं देती. उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो यह आंदोलन और तेज होगा. वहीं संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर अपना ज्ञापन डीसी को सौंपा. इसे भी पढ़ें: मीडिया">https://lagatar.in/media-cup-cricket-kanchi-defeated-ganga-by-mayurakshi-and-bhairavi-to-enter-the-next-round/">मीडिया
कप क्रिकेट : कांची ने मयूराक्षी और भैरवी ने गंगा को हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश [wpse_comments_template]
कप क्रिकेट : कांची ने मयूराक्षी और भैरवी ने गंगा को हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश [wpse_comments_template]
Leave a Comment