Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Koderma: कोडरमा जिला में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने की. जिसमे होली का पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान अश्लील गाना बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने पूर्व के दिनों में मनाये गये त्योहारों की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था को ठीक रखने के लिये पर्याप्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस बैठक में अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद राम, कार्यपालक दंडाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/थाना प्रभारी, समेत अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंसदन">https://lagatar.in/debate-on-alla-and-shri-ram-among-mlas-of-opposition-in-the-house/">सदन

में पक्ष-विपक्ष के विधायकों में ‘अल्लाह’ और ‘श्रीराम’ पर बहस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही