Markacho (Koderma) : नवलशाही-नीमाडीह मुख्य मार्ग स्थित बच्चेडीह के समीप बाइक की चपेट में आकर एक पैदल चल रहे राहगीर की मौत हो गयी. राहगीर की पहचान भिंमेडिह निवासी मूरत यादव (55 वर्षीय) के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, मूरत यादव अपने साथी के साथ बच्चेडीह से घर लौट रहा था. इसी क्रम में वह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. वहां मौजूद लोग मूरत यादव को सदर अस्पताल कोडरमा ले गये, जहां चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान मूरत यादव की मौत हो गयी. आपको बता दें कि मूरत यादव दिहाड़ी मजदूरी करके घर चलाता था. उसके मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]
कोडरमा : बाइक की चपेट में आकर राहगीर की मौत
Last Updated: Jan 12, 2024 12:00 AM (IST)