Search

 
 
 

कोडरमा : पेंशनर समाज ने की बैठक, विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग

 
Koderma : झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा कोडरमा की बैठक गुरुवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता नारायण मोदी ने की. बैठक में विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई. इसके लिए एक प्रस्ताव भी पारित किया गया है. प्रस्ताव के माध्याम से बताया गया कि अगली बैठक 7 फरवरी को होगी.

7 फरवरी को होगी अगली बैठक 

प्रस्ताव में बताया गया कि अगली बैठक में पेंशनर दिवस को लेकर चर्चा की जाएगी. वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की गई है कि सेवानिवृत्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जाए. वहीं दिवंगत पेंशनर देवकी राम के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना की गई.

मौके पर ये लोग रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष नारायण मोदी के अलावा सचिव नारायण सिंह, रामनरेश चौधरी, सुरेंद्र मोदी, राजेंद्र सिंह, चंद्रिका प्रसाद, सुभाष शर्मा, सिद्धेश्वर प्रसाद, नरेश झा, श्याम परी देवी, सावित्री देवी, छोटेलाल राम, लखन लाल राम, मथुरा प्रसाद चौधरी, कृष्ण कुमार, मुनेश्वर प्रसाद सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, नगीना पासवान, लक्ष्मण प्रसाद मोदी, मदन मोहन ओझा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर,">https://lagatar.in/earthquake-tremors-in-delhi-ncr-punjab-and-jammu-and-kashmir/">दिल्ली-एनसीआर,

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही