Search

 
 
 

कोडरमा : अंडरपास बनाए जाने से लोग खुश, विधायक नीरा यादव को दिया धन्यवाद

 
Koderma :  झुमरीतिलैया में रांची-पटना नेशनल हाइवे 31 रोड के इंदरवा चौक के पास अंडरपास बनने से स्थानीय लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है. कोडरमा होली फैमिली अस्पताल से बरही चौक तक चार लेन सड़क का निर्माण चल रहा है. निर्माण का कार्य लगभग 80 प्रतिशत तक हो चुका है. झुमरीतिलैया के स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव से इंदरवा से प्रखंड कार्यालय जाने के रास्ते में हाइवे पर अंडरपास बनवाने की मांग की थी. इसे संज्ञान में लेते हुए विधायक नीरा यादव ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र उठाया था. विधायक के पत्र के आलोक में हाइवे पर अंडरपास बनाना सुनिश्चित किया गया. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-demolishes-community-hall-lathicharges-villagers/">धनबाद:

 बीसीसीएल ने सामुदायिक भवन को किया ध्वस्त, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज

इन्होंने जताया आभार

इंदरवा चौक के पास निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाने पर स्थानीयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक नीरा यादव के प्रति आभार प्रकट किया. आभार प्रकट करने वालों में राजा यादव, बिनोद यादव, सुदीप्तो घोष, संतोष केशरी, पवन यादव, राजेश साव, बीरू लाला, अनीश शर्मा, संजीव तूरी,रा जू यादव, विजय यादव, रंजीत यादव, सुनील दास, छोटू साव, रमन यादव, खूबलाल साव, संतोष यादव, राजू सिंह, सुजीत यादव शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: संसद">https://lagatar.in/parliaments-budget-session-from-31st-inflation-employment-economic-issues-possible-all-party-meeting-on-30th/">संसद

का बजट सत्र 31 से, महंगाई, रोजगार, आर्थिक मुद्दों पर घमासान संभव, 30 को सर्वदलीय बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही