Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : नव वर्ष के मौके पर लोगों ने की मस्ती, पर मास्क लगाये दिखे कम

Advertisement
Advertisement
Koderma : नव वर्ष का आगाज हुआ है और जिले के तिलैया डैम स्थित पर्यटक स्थल में पिछले कई सालों के मुताबिक कम भीड़ देखी गयी. लोग काफी मस्ती कर रहे थे, वोटिंग का भी लुत्फ उठा रहे थे. कुछ लोग कोविड  को ध्यान में रखकर मास्क का प्रयोग कर रहे थे, तो कुछ लोग मास्क नहीं लगाये थे. बता दें कि कोरोना पूरे झारखंड में सबसे अधिक कोडरमा जिले में है. फिर भी लोगों में लापरवाही देखी जा रही है. तिलैया डैम घूमने आये कुछ युवक से  पूछने पर कि उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क क्यों नहीं पहना है, तो वह बहाना बनाते हुए कहते हैं कि आज नव वर्ष है, इसलिए हम लोगों ने मास्क नहीं पहना है. https://youtu.be/Bj2Uqtpf9rk

सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान

दूसरी ओर प्रसासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चंदवारा अंचल पदाधिकारी राम रतन बर्णवाल ने कहा कि लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है. साथ ही लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है, ताकि कोरोना महामारी से बचें. हालांकि कोडरमा जिले में 144 लग चुका है. फिर भी लोगों की खुशियों में खलल न पड़े, इसलिए थोड़ी छूट दी गई है. इसे भी पढ़ें – एंटीजन">https://lagatar.in/question-on-the-reliability-of-antigen-test-only-73-came-out-positive-in-15180-sample-tests/">एंटीजन

टेस्ट की विश्वसनीयता पर सवाल: 15180 सैंपल टेस्ट में महज 73 निकले पॉजिटिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही