Search

कोडरमा : खरखार में दलितों पर हमला के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, धरना पर बैठे लोग

जिला मुख्यालय पर दलित शोषण मुक्ति मंच ने दिया धरना, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Koderma : नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखार पासवान टोला में दबंगों के द्वारा दलित परिवार की महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट एवं जाति सूचक गाली-गलौज की गई थी. घटना के 15 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से दलित संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है. हमलावर दबंगों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग पर जिला मुख्यालय में एसपी कार्यालय के समक्ष दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले विशाल धरना दिया गया. वहीं धरना का नेतृत्व दलित शोषण मुक्ति मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास और सचिव शंभू पासवान ने किया. जबकि अध्यक्षता पासवान जनकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष बाला लखेन्द्र पासवान और संचालन प्रेम प्रकाश पासवान ने किया. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन की लापरवाही के कारण दबंगों का मनोबल बढ़ रहा है. पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है. जिला पुलिस प्रशासन अपराधियों को संरक्षण देकर हेमंत सरकार को बदनाम करने पर तुली हुई है. वहीं एमपी एमएलए व जनप्रतिनिधियों के दबाव में पुलिस कार्रवाई करने से भाग रही है. एक तरफ संविधान पर हमला बढ़ रहा है, दूसरी तरफ एससी-एसटी कानून को कमजोर किया जा रहा है. ऐसे में दलितों को अपने मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा. इस दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि अगर जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन रोड जाम और आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे. जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी. वहीं धरना के बाद पीड़िता के साथ सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा. जिस पर एसपी अनुपदीप सिंह ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. धरना को सीटू नेता संजय पासवान, दशरथ पासवान, राजकुमार पासवान, संजय दास, अर्जुन पासवान, सुरेंद्र राम, प्रकाश रजक, सुरेश दयाल, खगेंद्र रजक, दुर्गा राम, दिलीप पासवान, भुवनेश्वर पासवान, मनोज सोनी, विजय पासवान, बिरजू पासवान आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम में बिनोद दिवाना, भीम आर्मी के कृष्णा पासवान, रंजीत रजक, सहदेव पासवान, कैलाश प्रसाद, विकास दास, संजय कुमार पासवान, नागेश्वर दास, नकुल पासवान, दीपन पासवान, रंजीत डोम, अशोक रजक, शिवपूजन पासवान, राजेंद्र पासवान, पीड़िता सुनीता देवी, रिंकी देवी सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : FIH">https://lagatar.in/fih-hockey-japan-enters-semi-finals-by-defeating-chile-2-0/">FIH

HOCKEY : जापान ने चिली को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp