Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : फुटबॉल रेफरी के चयन के लिए फिजिकल टेस्ट

Koderma: झारखंड फुटबॉल संघ व झारखंड रेफरी बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को झुमरीतिलैया के सीएच हाईस्कूल खेल मैदान में फुटबॉल रेफरियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया. इस फिजिकल टेस्ट में जिले से 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया. मौके पर झारखंड रेफरी बोर्ड के सदस्य उदय कुमार मिश्रा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे. कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरशद खान और सचिव नवनीत ओझा (बंटी) ने कहा कि जिस तरह खेल मैदान में खिलाड़ियों को अपनी शारीरिक क्षमता दिखानी होती है उसी तरह रेफरी को भी अपनी शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन बहुत जरूरी है. इसके लिए झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर और सचिव गुलाम रब्बानी बधाई के पात्र हैं. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-railway-will-not-remove-137-shopkeepers-of-station-road-sdo/">धनबाद:

स्टेशन रोड के 137 दुकानदारों को नही हटाएगा रेलवे : एसडीओ

टेस्ट पास करने वालों का जमशेदपुर में फिर होगा टेस्ट

वहीं पर्यवेक्षक उदय कुमार मिश्रा और झारखंड फुटबॉल के कोच सुभाष लोध ने बताया कि जो भी खिलाड़ी यहां से रेफरी फिजिकल टेस्ट में पास होंगे, वह झारखंड फुटबॉल संघ के द्वारा आयोजित फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा 12 मार्च को जमशेदपुर में होनी है, वहां जाएंगे. मौके पर कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव रंजन शुक्ला, कोषाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अली, संदीप कुमार सिन्हा, मोहम्मद तौफीक हुसैन, सुरेंद्र यादव, नागेश्वर राणा आदि मौजूद थे. रेफरी के फिजिकल टेस्ट को सफल अंजाम देने में सोनू कुमार, रोहित कुमार रघु और सुजीत का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें:घाटशिला">https://lagatar.in/adityapur-villagers-of-chamaru-panchayat-learned-about-banking-system-and-digital-fraud/">घाटशिला

: झापड़ीशोल से हैदराबाद काम करने गया सुशील सरदार नामक युवक लापता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही