मरकच्चो प्रखंडवासियों ने उल्लासपूर्वक किया नववर्ष का स्वागत Markachho, Koderma: नई उम्मीदों और नये सपनों को मन में संजोकर मरकच्चो प्रखंडवासियों ने उत्साहपूर्वक नववर्ष का स्वागत किया. प्रखंड के प्रसिद्ध पंचखेरो जलाशय, बेरहवा जंगल स्थित करमाधाम, कानीकेंद जंगल स्थित माँ चन्चालनी धाम समेत अन्य पिकनिक स्पॉटों पर दिनभर सैलानियों की भीड़ लगी रही. इससे पूर्व 31 दिसंबर की मध्य रात्रि 12 बजते ही युवकों ने आतिशबाजी कर अंग्रेजी नववर्ष का स्वागत किया. उसी समय से अपने प्रियजनों को नववर्ष की बधाई देते देखे गये. नववर्ष के पहले दिन अहले सुबह से ही लोग पिकनिक स्पॉटों पर पहुंचने लगे थे. रमणीक स्थल करमाधाम, मां चन्चालनी धाम, उत्तरवाहिनी, बराकर नदी की तलहट्टी, पंचखेरो जलाशय, काली पहाड़ी, पपलो डैम, डगरनवां स्थित गोबरदह आदि स्थलों पर पहुंच कर पिकनिक का आनन्द उठाया. वहीं लोगों ने मन्दिरों में पूजापाठ कर नववर्ष की शुरूआत की. मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा. मरकच्चो थाना प्रभारी लव कुमार, नवलशाही थाना प्रभारी सोनी प्रताप समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र मे गश्ती करते हुए दिखे. इसे भी पढ़ें-सरफराज">https://lagatar.in/sarfaraz-leaves-legislature-market-of-discussions-is-hot-situation-of-confusion-in-the-party/">सरफराज
ने विधायकी छोड़ी, चर्चाओं का बाजार गर्म, दल में असमंजस की स्थिति [wpse_comments_template]
ने विधायकी छोड़ी, चर्चाओं का बाजार गर्म, दल में असमंजस की स्थिति [wpse_comments_template]
Leave a Comment