Koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव इंदरवाटांड और कॉलेज प्रांगण में फलदार एवं औषधि वाले पौधे लगाये गये. इस मौके पर प्राचार्य प्रो. बी.सी. स्वेन ने पौधारोपण किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण करने में पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण योगदान है. हमें पृथ्वी की जलवायु को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए. वन होगा तभी जीवन होगा. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-indefinite-strike-of-ryots-against-land-mafia-begins/">गिरिडीह
: भू-माफियाओं के खिलाफ रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना शुरु
: कमल सिंह एवं उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
: भू-माफियाओं के खिलाफ रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना शुरु
जीवन दायिनी है पेड़-पौधे, जरूर लगाएं- सौरभ शर्मा
वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा कि वन हम सभी के जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. पेड़-पौधे ही हमें आक्सीजन प्रदान करता है. जीवन दायिनी ऑक्सीजन हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. वन होंगे तभी हरियाली होगी तभी पृथ्वी पर खुशहाली होगी. उन्होंने सभी से अपने आस-पड़ोस में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने को कहा. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-police-pasted-advertisement-against-kamal-singh-and-his-brother/">घाटशिला: कमल सिंह एवं उसके भाई के खिलाफ पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
Leave a Comment