Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ग्रिज़ली विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम, ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हरियाली जरुरी

Koderma : तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राइमरी वर्ग के छात्रों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाये. कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को पेड़ तथा प्रकृति के संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की. इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने छात्रों से कहा की आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग के समस्या से परेशान है और ग्लोबल वार्मिंग से बचने का सबसे सरल उपाय अपने आस-पास हरियाली को बनाये रखने में है. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-police-caught-two-coal-laden-hiva-trucks-driver-arrested/">बेरमो

: पुलिस ने कोयला लदे दो हाइवा ट्रक को पकड़ा, चालक गिरफ्तार

पेड़ों को बचाने का संकल्प

शिक्षकों ने छात्रों से कहा की हर किसी को पेड़ लगाने की जरुरत है और साथ ही साथ उन लगाए गए पेड़ों की रक्षा करना भी हमारा ही कर्त्तव्य है. उन्होंने कहा की प्रकृति से हम केवल लेते है मगर अब जरुरत है प्रकृति के संरक्षण की. पौधारोपण कार्यक्रम में छात्र अविनाश कुमार, नव्या, रियान, अर्णव, श्रेया, संकेत, पीहू, युवान, आयुष के साथ साथ अन्य छात्रों ने भी विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और पेड़ों को बचाने का भी संकल्प लिया. इस अवसर पर विद्यालय के संयोजक तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, सीसीए संयोजक राजीव रंजन सिंह, शिक्षिका श्रुति गुप्ता, खुशबु खातून एवं अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-life-sentence-for-gang-rape-of-a-girl-in-sakchi/">जमशेदपुर:

साकची में युवती से सामुहिक दुष्कर्म में मिली उम्रकैद की सजा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही